हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी

अगर आप रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर साउथ इंडियन डिश उत्तपम की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें।

सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट हो, बनाने में आसान हो और दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी भी दे। अगर आप रोज-रोज के पोहा, पराठे या सैंडविच से बोर हो चुके हैं, तो साउथ इंडियन डिश उत्तपम एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है।

उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • डोसा बैटर- 2 से 3 कप
  • बारीक कटा प्याज- 1 बड़ा
  • बारीक कटा टमाटर- 1 बड़ा
  • बारीक कटी शिमला मिर्च- 1 छोटा
  • कद्दूकस की हुई गाजर- आधा कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 2
  • बारीक कटा हरा धनिया- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या बटर- उत्तपम सेकने के लिए
  • पोडी मसाला- 1 चम्मच
  • उत्तपम रेसिपी बनाने की विधि

साउथ इंडियन डिश उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कटी हुई सभी सब्जियां एक साथ मिला लें। इस मिश्रण में एक चुटकी नमक और थोड़ा सा सांभर मसाला मिला लें। इससे सब्जियों में फीकापन नहीं रहेगा।

अब एक नॉन-स्टिक या लोहे के तवे को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक गीले कपड़े या टिशू पेपर से साफ कर लें।

इसके बाद तवे के बीच में एक बड़ा चमचा भरकर बैटर डालें। ध्यान रहे, उत्तपम डोसे की तरह पतला नहीं होता, यह थोड़ा मोटा रखा जाता है। इसलिए बैटर को बहुत ज्यादा न फैलाएं, बस हल्का सा गोलाकार आकार दें।

अब बैटर फैलाने के तुरंत बाद, तैयार सब्जियों के मिश्रण की एक मुट्ठी इसके ऊपर चारों तरफ अच्छी तरह फैला दें। एक स्पैटुला की मदद से सब्जियों को हल्के हाथों से नीचे की तरफ दबाएं, ताकि वे बैटर में अच्छी तरह सेट हो जाएं और पलटते समय बाहर न गिरें।

अब उत्तपम के किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल या बटर डालें। आंच को धीमा से मध्यम रखें। जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सब्जियों के हल्का पकने दें और 1-2 मिनट सेकें।

गर्मागर्म उत्तपम को तवे से उतारकर इस पर ऊपर से थोड़ा पोडी मसाला छिड़कें और नारियल की तीखी चटनी, टमाटर-प्याज की कराड़ी चटनी या गरमागरम सांभर के साथ परोसें।

Next Post

लव मैरिज का खूनी प्रतिशोधः ऑनर किलिंग के छह दोषियों को उम्रकैद

Sun Jun 28 , 2026
इंदौर: विशेष एससी/एसटी अदालत के न्यायाधीश देवेंद्र प्रसाद मिश्र ने प्रेम विवाह के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आठ साल पुराने मामले में सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने अरुण भालसे, शिवराम भालसे, राहुल पंवार, सोनू दांगे, राजेश मोए और विशाल खेड़ेकर […]

You May Like