नोएडा में स्टोर खोलेगी एप्पल

नयी दिल्ली, (वार्ता) अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल आगामी 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना पहला और भारत में पांचवां स्टोर खोलेगी।कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि यह स्टोर नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खुलेगा। यह देश में रिटेल स्टोर के विस्तार की एप्पल की योजना का हिस्सा है।

फिलहाल देश में एप्पल के चार स्टोर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में हैं। एप्पल नोएडा दिल्ली-एनसीआर में कंपनी का दूसरा रिटेल स्टोर होगा। एप्पल इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि नोएडा डिजाइन और आकांक्षाओं का शहर है और नवाचार तथा मूल सोच का केंद्र है।

एप्पल नोएडा में ग्राहकों के लिए कंपनी के आधुनिकतम उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें आईफोन 17 सीरीज के फोन, एम5 वाले आईपैड प्रो और मैकबुक प्रो 14 शामिल हैं। वे इन उत्पादों के नये फीचरों से रू-ब-रू हो सकेंगे और विशेषज्ञों रचनात्मक लोगों, जीनियस तथा समर्पित बिजनेस टीम से सपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। वे टूडे एट एप्पल सेशन में भी शामिल हो सकेंगे जो निःशुल्क होगा जहां फोटोग्राफी, कला, संगीत और कोडिंग के बारे में टिप्स दिये जायेंगे।

कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन एप्पल स्टोर और सेवाओं के साथ ये ऑफलाइन स्टोर भारत में एप्पल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

 

 

Next Post

तीन ज्वैलरी दुकानों पर जीएसटी चोरी की आशंका, 25 सदस्यीय टीम ने जब्त किए दस्तावेज 

Sat Nov 29 , 2025
सतना: सतना शहर में कर चोरी के खिलाफ राज्य जीएसटी एंटी ईवेजन ब्यूरो ने शुक्रवार शाम को एक साथ तीन प्रतिष्ठानों में दबिश दी। सतना डिवीजन के उपायुक्त उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने शहर के तीन प्रमुख ज्वैलरी प्रतिष्ठानों, न्यू कान्हा ज्वैलर्स, कान्हा ज्वैलर्स, और […]

You May Like