
सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना और सेना की जांबाज बेटियों का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया एवं नारेबाजी कर सडक़ों पर अपना जोरदार विरोध जताया। दोनों मंत्रियों के पुतला दहन के समय भारी मात्रा में उपस्थित पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन रोकने और पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन रोकने में असफल साबित हुए तब वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूर हटाने का प्रयास किया गया जिसमें भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें देश से माफी मांगने और भाजपा सरकार से उन्हे बर्खास्त करने मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार पर उपमुख्यमंत्री और मंत्री को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा दोहरा रवैया रहा है मध्य प्रदेश में सेना का अपमान करने वाले भाजपा के मंत्री खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरती गई कोर्ट के दबाव में मामला तो दर्ज हो गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही भाजपा सरकार ने नहीं की है जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार से सवाल पूंछते हुए कहा कि क्या प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मंत्री फरार हैं जो अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी जब वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और भाजपा सरकार उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। ये देश सेना का अपमान नहीं सहेगा।
