ग्वालियर में राज्य स्तरीय दुग्ध सम्मेलन का आज शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ यादव

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल के रूप में विकसित करना और दुग्ध उत्पादकों तथा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, पशुपालन के उन्नयन और किसानों की आय में वृद्धि को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देना है, जिससे प्रदेश के पशुपालकों को सीधे लाभ मिल सके।

 

Next Post

शुरू हुई आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी की नई ओपीडी, शाम को मुख्यमंत्री करेंगे अवलोकन

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर: गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं आज 4 मई से प्रारंभ हो गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:40 बजे नई ओपीडी का अवलोकन करेंगे। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।आम जनता को […]

You May Like