पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में विदेशी पर्यटकों में 44 प्रतिशत की गिरावट

दुबई, 14 सितंबर (वार्ता) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस वर्ष अगस्त माह तक दुबई आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

विभाग ने दुबई में सालाना ‘अरेबियन ट्रैवल मार्केट’ प्रदर्शनी से पहले फरवरी के बाद पहली बार पर्यटकों की संख्या के आंकड़े जारी किए। इससे पहले ऐसे आंकड़े हर महीने जारी किए जाते थे।दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में शहर में 69.7 लाख विदेशी पर्यटक आए ।
अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर मौजूद दुबई के पर्यटन क्षेत्र की मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि जनवरी और अगस्त 2025 के बीच 1.25 करोड़ पर्यटकों ने शहर का भ्रमण किया था। नतीजतन, पर्यटकों की संख्या में 44 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई, जो लगभग 56 लाख पर्यटकों की कमी को दर्शाता है।
रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दुबई में रिकॉर्ड 1.96 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे। दुबई के अधिकारियों का लक्ष्य अमीरात को साल भर चलने वाले पर्यटन स्थल और दुनिया के शीर्ष तीन पर्यटन केंद्रों में से एक बनाना था।
फरवरी के बाद क्षेत्रीय तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण दुबई के कई होटल मरम्मत कार्य के लिए बंद हो गए।

.....

Next Post

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से पुरुस्कृत शिक्षकों का आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Mon Sep 14 , 2026
सीधी : मानस भवन में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज के मुख्य आतिथ्य, सेनि. डीईओ सुरेश त्रिपाठी की अध्यक्षता, एसीईओ धनंजय मिश्रा, डीईओ […]

You May Like