दाल बाजार में 12 नामांकन भरे

ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार में चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौराज आज दूसरे दिन 12 नामांकन फार्म भरे गये। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश मनीष बांदिल व विवेक जैन के फार्म भी शामिल है। अब तक कुल 32 फार्म निर्वाचन अधिकारी के पास आ चुके है। कल 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच कर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची चस्पा कर दी जायेगी।

निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल के अनुसार दाल बाजार व्यापार समिति के लिये आज उपाध्यक्ष पद पर गिर्राज बंसल, विवेक जैन, सचिव पद हेतु श्याम बंसल, समीर अग्रवाल, संयुक्त सचिव हेतु मनीष गोयल छोटे, अशोक डिगवानी, कोषाध्यक्ष हेतु देवेन्द्र अग्रवाल, प्रेमकुमार गुप्ता, सुनील गर्ग, समीर अग्रवाल ने अपने नामांकन सेट जमा किये। आज आंकेक्षक हेतु किसी भी प्रत्याशी ने फार्म जमा नहीं किया। कुल मिलाकर अब कल नामांकन पत्रों की जांच व लिस्ट के बाद फाइनल सूची चस्पा की जायेगी। इधर सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि नामांकन फार्म वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर को सायं 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी को नाम वापिसी का अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन 24 सितंबर को होंगे।

Next Post

राजस्थान में दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले किया पूरा : भजनलाल

Tue Sep 15 , 2026
जयपुर 15 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश ने हरियाली के संकल्प को जनभागीदारी की ताकत से नई गति देते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के 10 करोड़ पौधें लगाने का लक्ष्य निर्धारित समय से […]

You May Like