इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में श्वान की बेरहमी से हत्या का मामला अब हिंसक रूप ले गया है। सी 21 मॉल के पास श्वान की पीट पीटकर हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोशित कुछ एनजीओ कार्यकर्ता कल रात आरोपी बलराम के घर पहुँच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की।वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
हंगामा बढ़ते देख मालवीय नगर के स्थानीय निवासी भी सड़क पर उतर आए और कार्यकर्ताओं की इस हरकत का विरोध किया। सूचना पर विजयनगर पुलिस का बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है। पुलिस ने एनजीओ कार्यकर्ताओं के खिलाफ तोड़फोड़ और उत्पात मचाने के मामलों में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर रही है।
