सौसर के घोघरा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आए सिवनी के 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

सौसर: क्षेत्र के प्रसिद्ध घोघरा वॉटरफॉल में शनिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पानी में डूबने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची।
जाम सांवली ​दर्शन के बाद पिकनिक मनाने आए थे:
लोधीखेड़ा टीआई एबी मर्सकोले से प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक की पहचान सोमकांत पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि गल्ला गोदाम के पीछे जिला सिवनी का निवासी था। सोमकांत अपने साथियों के साथ सुप्रसिद्ध चमत्कारिक जाम सांवली हनुमान मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद सभी साथी पास ही स्थित घोघरा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने चले गए। इसी दौरान नहाते समय सोमकांत गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
​वाटर फॉल में सुरक्षा राम भरोसे:
​वाटर फॉल में प्रशासन की ओर से की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। घोघरा वॉटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं, लेकिन यहाँ सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यहाँ न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही गहरे पानी वाले क्षेत्रों में कोई बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा गार्ड या गोताखोरों की तैनाती न होने से आए दिन यहाँ कोई न कोई बड़ी दुर्घटना होती रहती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से माँग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए यहाँ तुरंत कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है।

Next Post

रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना: ब्यावरा-भोपाल खंड में सीआरएस सर्वे शुरू, जनवरी 2027 से ट्रेन संचालन की उम्मीद

Sat Jun 13 , 2026
पीलूखेड़ी: रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के तहत अब भोपाल खंड यानी ब्यावरा से भोपाल के बीच भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. राजगढ़ से रामगंजमंडी तक सर्वे, ट्रैक परीक्षण और स्टेशनों पर ट्रायल ट्रेन की प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शुक्रवार को भोपाल मंडल के हिस्से में पहला सीआरएस […]

You May Like