वीकेंड पर बवाल: वाटर पार्क में कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच मारपीट, FIR दर्ज

सीहोर। वीकेंड मनाने शहर के वाटर पार्क में आए भोपाल के चार युवकों का वाटर पार्क के कर्मचारियों से किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने चारों युवकों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व युवकों को चोटें आने पर पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के अरेरा कालोनी निवासी अंकित राय अपने साथियों तरुण शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता और चिंटू के साथ रविवार को शहर के क्रिसेंट वाटर पार्क आए थे. बताया जाता है कि वाटर पार्क में नहाते वक्त उनका कर्मचारियों से किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने चारों युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी. वहां मौजूद अन्य लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद युवक रिपोर्ट दर्ज कराने थाना कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर न लिखते हुए एनसीआर लिखते हुए उन्हें टरका दिया. मारपीट में गंभीर रूप से घायल अंकित राय की तबियत बिगडऩे लगी तो दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

जिला अस्पताल से एमएलसी पहुंचने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और उत्कर्ष गुप्ता की शिकायत पर वाटर पार्क के चार कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए दो को हिरासत में लिया है. पूछताछ में कर्मचारियों ने पुलिस को बताया युवक वाटर पार्क में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. उन्हें जब मना किया गया तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया था.

 

Next Post

रुपए नहीं लौटाने पर की थी आत्महत्या

Tue May 12 , 2026
सीहोर। दोराहा थाने में पदस्थ नगर सैनिक जितेंद्र वर्मा ने एक दिन पहले शनिवार को किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जितेंद्र ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक के ही मित्र जगदीश को हिरासत […]

You May Like

मनोरंजन