नामांतरण के लिए 4 हजार की घूस लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार

सागर । लोकायुक्त पुलिस ने जैसीनगर तहसील के सेमाढाना सर्किल के बाबू रमेश आठिया को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

लोकायुक्त इंस्पेक्टर केपीएस बैन ने जानकारी देते हुए बताया आवेदक हरिराम यादव पिता प्राण सिंह यादव हमारे 65 साल निवासी सिंगारमुंडी ने एक आवेदन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां दिया था । जिसमें बताया था उन्होंने अपनी जमीन का बंटवारा अपने बच्चों के नाम कर दिया जिसका नामांतरण होना है नामांतरण का आवेदन तहसील कार्यालय में लगा चुका हूं जिसमें तहसील कार्यालय का बाबू रमेश आठिया से मिला तो उन्होंने बटवारानामा और आदेश बनाने के एवज में 5000 रुपए की मांग की जिसमें 1000 रुपए दे चुके हैं, आवेदन के आधार पर लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया जब जानकारी सही पाई गई तो मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 आवेदक हरिराम को 4000 रुपए की रकम लेकर बाबू को देने भेजा जहां बाबू अपने कार्यालय की टेबल पर ही ₹4000 लेते हुए रंग हाथों पकड़ा गया । लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की है

लोकायुक्त टीम में निरीक्षक केपीएस बैंन अभिषेक वर्मा प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री, आरक्षक अरविंद नायक संतोष गोस्वामी राघवेंद्र ठाकुर गोल्डी पासी शामिल रहे.

Next Post

फूड सेफ्टी ने लिये सरसो एवं सोयाबीन तेल के नमूने

Tue Apr 8 , 2025
श्योपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बडौदा में मैन बाजार स्थित सिद्धी विनायक ट्रेडर्स से सरसो तेल एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिये गये, जिन्हें जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेन्द्र जैन ने बताया कि आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता […]

You May Like