
गरोठ। वर्षो से भीड़ ओर जाम की समस्या से बढ़ती समस्या से छुटकारा मिलने वाला। नगर के केवल जरुरी वाहनो को इंट्री मिलेगी।नगर को बड़ी सौगात बाय पास के लिए मंजूरी भारी वाहनों के प्रवेश से जाम की समस्या जल्द ख़त्म होंगी। लगातार प्रयास से गरोठ नगर मे जल्द उचित मार्ग का चयन किया जाएगा। 7 जून 2026 नगर की वर्षों पुरानी मांग को लेकर पत्रकार श्री जगदीश अग्रवाल के सतत प्रयास रंग लाए। उनके प्रयासों पर कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग संभाग मंदसौर द्वारा गरोठ नगर में 05 किलोमीटर लंबी बायपास सड़क निर्माण हेतु राशि *22 करोड़ 27 लाख 39 हजार रुपये* का प्राक्कलन तैयार किया गया है।उक्त प्राक्कलन को तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग उज्जैन मण्डल, उज्जैन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।बायपास बनने से नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जाम से मुक्ति मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। नगरवासियों ने श्री अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की है।नगर की सबसे बड़ी समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम बायपास बनने से शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद होगी,ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति,स्कूली बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी। जरुरी प्लेटफार्म से नगर मे बायपास की खबर सुनकर खुशी का माहौल बन गया।
