फूड सेफ्टी ने लिये सरसो एवं सोयाबीन तेल के नमूने

श्योपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बडौदा में मैन बाजार स्थित सिद्धी विनायक ट्रेडर्स से सरसो तेल एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिये गये, जिन्हें जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेन्द्र जैन ने बताया कि आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थो के लगातार सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थो का विक्रय करने वाले दुकानदारों को स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थो का विक्रय किये जाने के लिए समझाइश दी गई, अवगत कराया जा रहा है कि खाद्य तेल जला हुआ इस्तेमाल न किया जायें, अच्छे खाद्य तेल में खाद्य पदार्थ बनाये जाये तथा साफ-सुथरे कपडे पहनकर ही भोज्य पदार्थ बनाने का कार्य करें। इसके साथ ही खाद्य सामग्री को ढंक कर रखने के निर्देश भी दिये जा रहे है। इसी क्रम में बडौदा सब्जीमंडी क्षेत्र में संचालित राधारानी फास्टफूड सेंटर, महाकाल फास्टफूड सेंटर एवं आशू कैफे तथा फास्टफूड सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।

Next Post

ग्वालियर में खाद्य विभाग ने मारा छापा

Tue Apr 8 , 2025
ग्वालियर। खाद्य विभाग ने दाल बजार में मनीष ट्रेडिंग कंपनी जो की खाने का तेल बेचते है, पर छापामार कार्यवाही की। खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि सोया रिफाइंड ऑयल में पाम ऑयल मिलावट करके बेचा जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर छापामार कार्यवाही की। […]

You May Like