हत्या कर शव को छुपाने वाले आरोपियो को बुरहानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बुरहानपुर। पुलिस महा निरीक्षक अनुराग,उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन,श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिया भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश महाले के नेतृत्व मे थाना प्रभारी थाना खकनार अभिषेक जाधव व उनकी टीम द्वारा 04 आरोपियो गिरफ्तार कर एवं 02 विधि विरुध्द कार्य करने वाले बालको को बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया।

घटना का विवरण:- घटना दिनांक 06/09/2026 को दिन मे करीबन 04 बजे अपह्रत मालसिंग घर की मोटर सायकल होंडा शाइन एमपी 68एमएच 5327 लेकर घर से बिना बताए कहीं चला गया, जो रात तक वापस नहीं आया, जिसकी तलाश उसके परिजनो द्वारा की गई, परन्तु अपह्रत मालसिंग का कोई पता नही चला।

फरयादी की रिपोर्ट दिनांक 08/09/26 पर अपराध क्रमांक 425/2026 धारा 140,3 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारियो के आधार पर संदिग्धो से पुछताछ की गयी जिनके द्वारा बताया गया मृतक मालसिंग की हत्या करने की योजना आरोपी जगन, प्रताप, लालसिंह एवं 02 विधि विरुध्द बालको ने मिलकर बनायी उन्होने मालसिंग को शाम 06.00 बजे अपने खेत के पास बने छोटे तालाब पर बुलाया।मृतक मालसिंग अपनी मोटरसायकस से आरोपीयो द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा।

आरोपीयो द्वारा एक मत होकर मालसिंग को डंडे व पत्थरो से मारा गया एवं उसका गला दबाकर उसकी मृत्यु करती की गई बाद सभी ने मिलकर मृतक को उसकी मोटरसायकल से खेत मे लगी ड्रिप से बांधकर नांदुरा बडे तालाब मे ले जाकर फेंक दिया जिससे की उसका शव पानी मे उपर न आये । खकनार पुलिस द्वारा आरोपीयो को सहयोग करने वाले रडतिया को भी गिरफ्तार किया गया ।

सर्च ऑपरेशन:- आरोपियों द्वारा मृतक मालसिंग के शव को जिस तालाब में फेका गया है। उसमें एसडीईआरएफ टीम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, ड्रॉन कैमरे की मदद से आमगांव के जंगल,नांदुरा तालाब एवं आसपास की खाईयां व संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-जगन पिता रिछु भास्कले उम्र 30 साल जाति भिलाला निवासी आमगांव , प्रताप पिता कालू अखाड़े उम्र 21 वर्ष जाति भिलाला निवासी ग्राम मगरडोह , लालसिंह पिता सरदार गोथरे उम्र 22 वर्ष जाति भिलाला निवासी ग्राम मगरडोह, राडतिया पिता गोरेलाल अखाडे उम्र 22 साल जाति भिलाला निवासी आमगांव

विधि विरुध्द बालक 02:-प्रकरण मे अभी तक 06 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है गिरफ्तार आरोपीयो से पुछताछ की जा रही है ।

Next Post

पिता की मौत के सदमे में बेटी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं दो अर्थियां

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत बरखेड़ा गांव में जहरीले सांप के काटने से पिता की मौत के बाद गहरे सदमे को बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जब एक साथ दोनों की अर्थियां उठी तो वहां मौजूद […]

You May Like