
खरगोन। जैन समाज के सक्रिय समाजसेवी योगेश राठौर (संघवी) को समाज के राष्ट्रीय संगठन जैन प्रबुद्ध मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप सोनी अजमेर की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल टोंग्या ने की है। जैन की नियुक्ति करते हुए प्रदेश संगठन ने समाजसेवा एवं समाज संगठन को डिजीटल तरीके से बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे जैनत्व एप्प को जिले में विस्तार देकर संगठन को मजबूत करने की अपील की है।
श्री योगेश संघवी ने बताया कि मंच ट्रस्ट के रुप में सामाजिक स्तर पर काम कर रहा है। जिले की गतिविधियां जैनत्व एप्प के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसमें देशभर के लोगों को शामिल किया गया है। इस एप्प की विशेषता है कि इसके माध्यम से पंच चौपाल व्यवस्था का पुन: संचालन शुरु किया जा रहा है, जो अभिनव व्यवस्था है। संघवी ने जिलाध्यक्ष दायित्व मिलने पर जिले में ट्रस्ट कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए सचिव जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष आदित्य जैन को मनोनित किया। इनके साथ ही जिला पंच का दायित्व श्रीमती अर्चना डॉ. अनिल कंड्या, हरीश जैन, तेजपाल जैन, निर्मल जैन एडवोकेट भीकनगांव को सौंपा है। श्री संघवी ने बताया जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट की डिजीटल तरीके से सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस सकारात्मक पहल को देशभर से सराहना मिल रही है।
