जुबा संघा, सुदेवा और नोएडा सिटी की जीत

नयी दिल्ली (वार्ता) कविता, सलोनी, गायत्री, खुशबु और कोमल के दर्शनीय गोलों से जुबा संघा फुटबाल क्लब ने नेहरू स्टेडियम परिसर में खेली जा रही वूमेंस प्रीमियर लीग में रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 5- 0 से पीट कर एक और बड़ी जीत दर्ज की।

आज यहां दिन के पहले मुकाबले में सुदेवा फुटबाल क्लब ने कीर्ति सिंह और देविका तांती के गोलों से सिटी फुटबाल क्लब को 2-0 से हराया। जुबा संघा की पूनम और सुदेवा की कीर्ति को प्लेयर ऑफ द मैच आंका गया। अन्य मैचों में हॉप्स और सिग्नेचर फुटबाल क्लब ने क्रमश हंस कैपिटल औऱ ईव्स स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 और 1-0 से हराया। हॉप्स की जीत का आकर्षण प्लेयर ऑफ द मैच संतोष के दो शानदार गोल रहे। हिमांशु, पूजा और शैलजा ने एक एक गोल किए। सिग्नेचर की प्लेयर ऑफ द मैच लक्ष्मी ने इकलौता गोल दागा।

पुरुषो की सीनियर डिवीजन लीग में नोएडा सिटी एफसी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आयूष बिष्ट के गोल से अहबाब एफसी को परास्त किया। ए डिवीजन लीग में सौंतक, अमाल और कामरान के गोलों से दिल्ली टाइगर्स ने शिमला यंग्स को 3-2 से परास्त किया। पराजित टीम के गोल रजत औ अलफेन्स ने किए।

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) अंगकृष रघुवंशी (44), रिंकू सिंह (36), अजिंक्य रहाणे की पारियों के बाद सुनील नारायण (तीन विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (दो विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से […]

You May Like