छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार लाएं: अपर कलेक्टर

जबलपुर: अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड तिलहरी स्थित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था और शौचालयों का गहन निरीक्षण किया और साफ- सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर गोंड ने बालक क्रीड़ा परिसर मैदान में सभी बालकों को बुलाकर उनसे विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना।

उन्होंने बालकों की जरूरतों और समस्याओं को समझने के लिए उनसे सीधे संवाद किया। अपर कलेक्टर ने छात्रावास के दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। छात्रावासों के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करना है। इस तरह के निरीक्षण से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Next Post

कलेक्‍टर- एसपी ने किया विभिन्‍न क्षेत्रों का भ्रमण

Wed Sep 24 , 2025
जबलपुर: शारदेय नवरात्र पर्व में कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने तथा शांति और सौहार्द से पर्व को संपन्‍न कराने के लिए कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार साहित अन्‍य सं‍बंधित अधिकारियों ने भानतलैया स्थित बड़ी खेरमाई, चार खम्‍बा क्षेत्र में स्थित बूढ़ी खेरमाई, मछली मार्केट, […]

You May Like