सतना : शिक्षकों के संविलियन के मुद्दे पर जिला पंचायत सदस्य और संचार व संकर्म समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के आक्रामक रुख के आगे आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना ही पड़ा। पूर्व घोषित अल्टीमेटम के तहत गुरुवार 21 मई को ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पंचायत परिसर में शाम 4:00 से 6:00 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए शिक्षक जिनकी प्रतिकूल टिप्पणियां हाई कोर्ट ने विलोपित कर दी गई हैं और जिनके मामलों में कोई विशेष कानूनी पेंच नहीं है, उनका संविलियन 10 जून से पहले पूरा किया जाएगा। वहीं विशेष सत्र से जुड़े एजेंडा और जानकारियों के फोल्डर 10 जून को ही सभी संबंधितों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
संविलियन के अंतिम निराकरण के लिए 16 जून को दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत का विशेष सत्र आयोजित करने की तारीख तय कर दी गई है।सदस्य के इस धरने का असर यह हुआ कि प्रशासनिक अमला तत्काल हरकत में आया और धरना खत्म होते ही शाम 6:30 बजे एक आपात उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, सीईओ शैलेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी और बैठक प्रभारी शिवरतन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
