जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में बीती रात बेलगाम डंपर ने तांडव मचाया। ई रिक्शा को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार रही कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे बैठा परिवार फंस गया। इसमें से एक मासूम की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि परिवार गौरीघाट नर्मदा दर्शन करके घर लौट रहा था तभी भी वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 8 वर्षीय कार्तिक की मौत हुई है जबकि ई रिक्शा चालक रवि, कार्तिक, लकी, अरुणा, रूबी, किरण, पासना को चोटें आई हैं।
