पड़वार-पड़रिया समूह जल प्रदाय योजना: निर्माणाधीन इंटेक वेल का लिया जायजा

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बरगी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पड़वार-पड़रिया समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं उससे जुड़ी जल संरचनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे कर्मचारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति एवं परियोजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

भुन्याखेड़ी में 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

Wed Nov 4 , 2026
मंदसौर। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने ग्राम भुन्याखेड़ी में कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की 0.75 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद भूमि का कब्जा संबंधित […]

You May Like