कहीं सत्ता और संगठन के बीच तालमेल के लिए तो नही पहुंचे मुख्यमंत्री

विन्ध्य की डायरी

डॉ रवि तिवारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक दिवसीय सतना प्रवास सिर्फ लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नही था. जिले में पार्टी के भीतर चल रही उथल-पुथल को साधने की कोशिश भी थी. प्रवास में हर कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी जिले की अब तक घोषित नहीं हुई कार्यकारणी और जिला विकास समिति की अधूरी पड़ी गतिविधियों की ओर भी इशारा कर रही है. जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल के अभाव के कई किस्से स्थानीय स्तर पर पहले ही चर्चा में आ चुके हैं. जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का भाजपा जिला कार्यालय जाकर जिला कोर ग्रुप की बैठक लेना,इसी का हिस्सा माना जा रहा है. अब देखना यह है कि आने वाले समय में किस निर्वाचित प्रतिनिधि को कितना महत्व मिलता है पर यह तय है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की कमी पार्टी के लिए कभी भी हानिकारक सिद्ध हो सकती है.

कांग्रेस दो फाड़ में

तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस की गुटबाजी समाप्त होने का नाम नही ले रही है. संगठन में अनुशासन न होने के कारण नेता और पदाधिकारी अपनी ढ़पली अपना राग अलाप रहे है. हाल ही में ऊर्जाधानी में एक आदिवासी बैगा युवक के साथ वनकर्मियों ने मारपीट की और एफआईआर तक नही हुई. दो फाड़ में यहां कांग्रेस नजर आई. पीडि़त युवक को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस सडक़ पर उतर आई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह प्रदर्शन से नदारत रहे. कही न कही कोतवाली और चौकी प्रभारी के विरोध में नही खड़ा होना चाह रहे थे ऐसी चर्चा पार्टी के अंदर है. लिहाजा दो फाड़ में कांग्रेस देखने को मिली. पूरे मामले की जानकारी हाई कमान को भी दी गई है और अंदर ही अंदर कांग्रेसियो के बीच एक द्वंद भी शुरू हो चुका है. ऐसे में कांग्रेस संगठन कैसे मजबूती के साथ सत्ता पक्ष के आगे खड़ा हो पाएगा. जब आपसी द्वंद ही नही समाप्त हो रहा है.

……जब सांसद पुत्र की रोक दी गाड़ी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया से प्रेरित सांसद कप खेल प्रतियोगिता पूरे जिले भर में उत्साह के साथ हुई. जहा खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता का उद्देश्य भी खेल को बढ़ावा देना था पर समापन के दौरान विवाद की स्थित बन गई. स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रीवा में विजेता खिलाडिय़ो ने पुरस्कार राशि को लेकर जमकर हंगामा किया. यहां तक कि मेडल वापस कर दिये. कार्यक्रम से बाहर निकल रहे सांसद जनार्दन मिश्रा के पुत्र तथागत मिश्र उर्फ कबीर की गाड़ी रोक कर खिलाडिय़ों ने अपनी भड़ास निकाली. इतना ही नही खेल अधिकारी पर आरोपो की बौछार की और आयोजको पर पुरस्कार को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए खिलाडिय़ो ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. सांसद पुत्र समझाइश देते हुए हंगामे के बीच से किसी तरह काम्प्लेक्स से बाहर निकले.

जारी सूची में बना दिया जनपद अध्यक्ष

भाजपा के अंदर भी अब अंधेरगर्दी शुरू हो चुकी है, लग रहा है कि संगठन के अंदर सब कुछ ठीक नही चल रहा है. सेमरिया नगर पंचायत में होने वाले चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष रीवा ने स्टार प्रचारको की जो सूची जारी की वह चर्चा की विषय बन गई. दरअसल जारी सूची के 13 वें नम्बर में जो नाम राजेश यादव का दिया गया उसके आगे जनपद अध्यक्ष का पद दर्शाया गया. जबकि वास्तव में वह जनपद अध्यक्ष रीवा के पति है न की खुद जनपद अध्यक्ष है. अब लोग कयास लगा रहे है कि कही न कही राजनीतिक कद बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है या फिर सूची में चूक हुई है.

Next Post

एमपी ग्रोथ समिट : ग्वालियर को विकास के नक्शे पर चमकाने की कवायद

Tue Dec 30 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे विगत कुछ माह से प्रतिपक्ष के साथ सत्तापक्ष की ओर से भी सार्वजनिक मंचों से खुलकर इस बात पर नाराजगी जताई जाती रही है कि विकास की दौड़ में प्रदेश के अन्य महानगरों की तुलना में ग्वालियर काफी पिछड़ गया है जबकि इस शहर से […]

You May Like