पिस्टल अड़ाकर अधिवक्ता से मांगी रंगदारी

जबलपुर:कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाश ने अधिवक्ता पर पिस्टल अड़ाकर रंगदारी मांगी। डिमांड पूरी न होने धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ जैन 37 वर्ष निवासी कोतवाली थाना के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता है। कोतवाली थाने के सामने हर्ष सोनी आकर बोला कि साईड में चलो अंकित मराठा बुला रहा है तो हर्ष के साथ शिवकुटी के पास गया वहां पहले से अंमित मराठा एवं भोला ठाकुर खड़े थे.

अंकित मराठा उससे बोला कि बहुत पैसे कमाता है कहकर पिस्टल निकालकर उसके कमर के पास अड़ा दी और सोने की अंगूठी मांगने लगा, उसने अंगूठी देने से मना किया तो तीनों उससे 5 हजार रूपये मांगने लगे, पैसे देने से मना किया तो उसके साथ धक्का मुक्की किये वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो तीनों जान से मारने की धमकी दिये।

Next Post

भोजशाला से आज सुबह वापस पहुंचेंगा पुलिस बल

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर: भोजशाला में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पूजा और नमाज हुई। धार ड्यूटी पर जबलपुर से दो एएसपी, 120 का फोर्स गया था। शनिवार दोपहर बल की रवानगी हो गई है। आज सुबह बल शहर पहुंचेगा। जिसके बाद फोर्स पुलिस लाइन में […]

You May Like