बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले नागरिकों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में हाल ही में हुए बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर नागरिकों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सम्मानित किया. सिमरोल थाने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर आभार व्यक्त किया.3 नवंबर को इंदौर–इच्छापुर रोड स्थित भैरूघाट पर एक यात्री बस नम्बर एमपी 13 जेडई 4895 खाई में गिर गई थी.

हादसे के बाद सिमरोल पुलिस के साथ क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्य में हिस्सा लिया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी. घटना के बाद डीआईजी ग्रामीण मनोज सिंह, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, एएसपी रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी महू ललित सिकरवार ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी की थी.

एसपी रुपेश द्विवेदी ने बतायाकि सम्मानित नागरिकों में सुजल यादव, दशरथ रघुवंशी, गौरव कंछल, राकेश रघुवंशी, संतोष जायसवाल, लखन यादव, रवि रघुवंशी, प्रहलाद भदौरिया, राहुल भदौरिया, अनिल यादव और निर्मित अग्रवाल शामिल रहे. वहीं कार्यक्रम में एएसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी महू ललित सिकरवार, सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार और थाना स्टाफ मौजूद रहे.

Next Post

2 राइफल, दो पिस्टल, भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा

Mon Nov 10 , 2025
श्रीनगर, चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में दो डॉक्टरों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग 2900 किलो विस्फोटक, दो राइफल, दो कारतूस व दो पिस्टल बरामद की गई है। इनके तार आतंकी […]

You May Like

मनोरंजन