सरल, सहज और आत्मीय है,’यादों का सिलसिला

भोपाल। पुलिस ऑफ़िसर्स मेस में , पूर्व डीजीपी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी,

की पुस्तक ‘यादों का सिलसिला’ का विमोचन करते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि यादों का सिलसिला किताब सरल सहज और आत्मीय है। इसमें कई संस्मरण में संवेदनाएं भी समाहित हैं। न्याय और प्रक्रिया का द्वंद भी देखने को मिलता है। पुलिस अधिकारियों को इसे जरूर पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की एवं विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव थे। इस अवसर पर अनेक पूर्व एवं वर्तमान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राज्य चुनाव आयुक्त एवं वरिष्ठ चिंतक मनोज श्रीवास्तव ने पुस्तक पर टिप्प्णी करते हुए कहा कि यादों का सिलसिला पुस्तक यादों के प्रभाव को कम नहीं करती, इसमें जीवन भर की यादें ऑटो बायोग्राफी के रूप में हैं। इसमें प्रदेश का बदलता परिदृश्य भी समाहित किया गया है। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि यादों का सिलसिला पुस्तक बड़े रोचक विवरण से भरी हुई है। इतनी अच्छी प्रस्तुति करना हर किसी के बस की बात नहीं। त्रिपाठी जी की तरह सभी अधिकारियों को अपने अनुभव को पुस्तक के रूप में संग्रहित करना चाहिए जो आने वाले लोगों को नसीहत बने।

सुरेश तिवारी ने इस अवसर पर यादों का सिलसिला पुस्तक में समाहित साहित्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रामजी श्रीवास्तव ,आभार प्रदर्शन महेंद्र जोशी एवं स्वागत अजय श्रीवास्तव नीलू ने किया l

Next Post

दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर का छापा, अमृतसर की टीम ने मेट्रो और अन्य प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज़ जब्त किए

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन के कार्यालयों और ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अमृतसर से आई विशेष इनकम टैक्स टीम ने की। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कंपनी को मिले विभिन्न प्रोजेक्ट्स और मेट्रो से जुड़े कार्यों के दस्तावेज़ और […]

You May Like