देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती पर 6 महिलाओं का सम्मान

सतना:सतना एयरपोर्ट पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम में केन्द्रीय विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सतना जिले की विभिन्न की सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य के लिए 6 महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें नागौद जनपद की सितपुरा निवासी सुश्री नीतू सिंह को स्व सहायता समूह के माध्यम से 500 से भी अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने, सोहावल विकासखण्ड की करही कोठार गांव की श्रीमती कमला चौधरी को बैंक सखी के रूप में कार्य करने तथा महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देने.

रामपुर बघेलान की खैरा निवासी श्रीमती आशा अहिरवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 57 स्व-सहायता समूह को 1 करोड 93 लाख की राशि बैंक के माध्यम से दिलाने के उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से उचेहरा विकासखण्ड की गडौली निवासी अर्चना दुबे को आचार, बडी, पापड, मुरब्बा, बर्फी का स्वरोजगार शुरू कर अन्य महिलाओं को रोजगार देने, नागौद विकासखण्ड की सरपंच जसो निशा कुशवाहा को स्वच्छ भारत मिशन और वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा नगर निगम क्षेत्र की श्रीमती नुसरत सीरी को 150 समूहों का गठन कर शहरी पथ विक्रेताओं के आर्थिक संवर्धन के लिए 4370 हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से 13 करोड 11 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद के लिए सम्मानित किया गया।

Next Post

समग्र शिक्षा अभियान में मनमानी और नियमों की अनदेखी

Sun Jun 1 , 2025
सतना: सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के प्रयास में जुटी है, वहीं जिले के कुछ अधिकारी और शिक्षक इस व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं. समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीएसी और सीएसी पदों पर नियमों को दरकिनार कर मनमानी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. योग्यताओं की अनदेखी कर […]

You May Like