
*कलेक्ट्रेट में हुआ मुख्य समारोह, तीन संस्थाओं को किया गया पुरस्कृत*
ग्वालियर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जन-सुनवाई कक्ष में यह आयोजन हुआ। हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।लेकिन गत 14 मार्च को होली व 15 मार्च को अवकाश होने की वजह से आज 21 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिये प्रदर्शनी लगाई गई। जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में नगर निगम, नापतौल विभाग, विभिन्न पेट्रोलियम व गैस कंपनियों खाद्य व औषधि प्रशासन, सहकारी बाजार, डाक-तार, दूरसंचार, जीडीए, जीवन बीमा निगम, महिला बाल विकास, उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था अलख, सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डेवलेपमेंट ग्वालियर, ऑल इंडिया कंज्यूमर सोसाइटी आदि ने भी अपनी उपभोक्ता जागरूकता प्रदर्शनी लगाई ।
*उपभोक्ता पुरस्कार* —मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर में उपभोक्ता पुरस्कार कलेक्टर ऑफिस में दिए। ऑल इंडिया कंज्यूमर एजुकेशन सोसाइटी को दूसरा पुरस्कार दिया गया, जिसमे प्रशंसा पत्र और रुपए ११,००० कैश प्राइज भी दिया गया। यह पुरस्कार उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं।
ग्वालियर में उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट कमीशन ग्वालियर की पूरी टीम, फूड कंट्रोलर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत संस्था अलख के सचिव जावेद खान ने भी आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। इसके साथ ही संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डेवलपमेंट की ओर से भी उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए पुस्तक और पंपलेट का वितरण किया गया।
