
ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय योग दवस के उपलक्ष्य में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बिग्रेडियर केडीएस झाला के मार्गदर्शन तथा यूनिट कमान अधिकारी कमांडर- एट-आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में 3 म.प्र. नेवल यूनिट एनसीसी, फ्लैग एरिया एमएलबी कॉलेज, साइंस कॉलेज, जेसी मिल गल्र्स कॉलेज, एसएलपी कॉलेज, आईटीएम यूनिवर्सिटी एवं डीएव्ही उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय से एनसीसी कैडेटों द्वारा योग क्रिया का अनुभव किया गया।
कमान अधिकारी ने बताया कि दैनिक जीवन में योग का अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से, कैडेट अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं, और एक स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित जीवन जी सकते हैं। ब्रिगेडियर केडीएस झाला ने बताया कि 21 जून अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर 9 हजार के लगभग एनसीसी कैडेट्स एवं सैन्य अधिकारी योग करेंगे ।
