भोपाल। नर्मदापुरम संभाग में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा (2012) के अधिकारी उपायुक्त राजस्व गणेश कुमार जायसवाल को अपर संचालक जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ करने के विरोध में आज जनसम्पर्क विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की। इस संबंध में आज आयुक्त जनसम्पर्क के साथ तीन सत्रों में बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें आयुक्त द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद देर शाम अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ और वाहन चालक संघ ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि विभाग की कलमबंद हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जाता है।
