2 राइफल, दो पिस्टल, भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा

श्रीनगर, चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में दो डॉक्टरों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग 2900 किलो विस्फोटक, दो राइफल, दो कारतूस व दो पिस्टल बरामद की गई है। इनके तार आतंकी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट), असॉल्ट राइफल, कारतूस जब्त किए हैं। डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है। पुलवामा के कोइल का रहने वाला शकील वह फरीदाबाद के अलफलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।

इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से अनंतनाग (कश्मीर) के डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करता था। 2024 में इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। एक कमरे से एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी। इसके बारे में डॉ. आदिल अहमद ने ही बताया था। वहीं, डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज में 3 महीने पहले सामान रखने के लिए किराए पर कमरा लिया था।

360 किलो विस्फोटक जब्त

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया पिछले 15 दिनों से हरियाणा और कश्मीर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी है। एंटी टेरर मॉड्यूल पर दोनों राज्यों की पुलिस ने फरीदाबाद से एक्टिविस्ट डॉ. मुजम्मिल शकील को पकड़ा। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। रविवार (9 नवंबर) को उसके कमरे में रेड की गई, जिसमें करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया। ये अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है।

घातक वस्तुएं मिलीं…

मौके से टेरर एक्टिविटी में शामिल होने वाला सामान जैसे 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायरआर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए अभी ऑपरेशन की ज्यादा डिटेल नहीं दी गई है।

आतंकियों का मददगार है आदिल

जांच में पता चला है कि आरोपी डॉक्टर का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों से था और वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिए मददगार के रूप में काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं। अब आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), हरियाणा तक कैसे पहुंचा और इनका अंतिम टारगेट क्या था ।

.....

Next Post

नातिन के बाद नानी की भी सड़क दुर्घटना में मौत, बायपास पर ट्रक ने मारी थी टक्कर

Mon Nov 10 , 2025
ग्वालियर: डबरा बायपास हाइवे पर सहराई पुल के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना में 7 वर्षीय नातिन के साथ उसके नाना-नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गयी जबकि 55 वर्षीय नानी […]

You May Like

Play sound