
मेघनगर। झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सडक़ हादसा हो गया। एसडीएम कार्यालय के सामने हुए सडक़ हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ से थांदला जा रही प्रदीप बस (क्रमांक रूक्क 46 क्क 1229) की बस की टक्कर रूक्क 45 रूश्व 8024 क्रमांक की बाइक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्जुन पिता दलसिंह, निवासी ग्राम बिसलपुर, तथा सोहिल पिता जम्बूडा पारगी, निवासी ग्राम नागनखेड़ी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और 112 सहित थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद रतलाम झाबुआ स्टेट हाईवे पर एक ओर से यातायात पूरी तरह से जाम हो गया। मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस की मौजूदगी में शवों को एंबुलेंस की मदद से मेघनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। दर्दनाक हादसे में मरे दोनों गांवों में शोक की लहर है। देर शाम पीएम के बाद मृतकों के परिजनों को सुपुर्द किए।
