.
सारनी. नगर के कुल देवता बाबा मठारदेव के मेले मे चार सांस्कृतिक कार्यक्रम मे देश के जाने माने सितारे शिरकत करेंगे. बताया जाता है कि दस दिवसीय मेले मे चार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बकायदा टेंडर जारी किए है.बताया जाता है कि 15 जनवरी को आदिवासी गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुति, 16 जनवरी को देवी जागरण जिसमे अरुण मनी लख्खा,सन्नी अलबेला वैशाली रैकवार, महाकाल महाराज का चयन किया गया है चार कलाकारों मे से दो कलाकार मय टीम के साथ होना अनिवार्य है. इसी तरह 18 जनवरी को आर्केस्ट्रा मे पांच कलाकारों का चयन हुआ है. जिसमे नेहा शंकर मुंबई,मयूरी शाह कलकत्ता,मानुषी घोस मुंबई,पलक मुछाल इंदौर,शुभोजीत चकव्रती मे से एक कलाकार मय टीम के होना जरूरी है.20 जनवरी को गीतों का सरगम कार्यक्रम के लिए पांच कलाकार का चयन हुआ है.जिसमे सायली कावले,रागनी शिंदे,मिसमी बोस,प्रियांशु दत्त,आशीष कुलकर्णी शामिल है.पांच मे से एक कलाकार मय टीम के जरूरी है.वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर कई प्रकार की चर्चा चल रही है.
