कलेक्टर ने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सेठ गोविंददास विक्टोरिया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर संबंधित चिकित्सकों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली और उपचाराधीन मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों के ब्लड शुगर रिकॉर्ड के आधार पर उनकी खुराक का सटीक समायोजन निरंतर जारी रहे और किसी भी आपात स्थिति या जटिलता की पहचान होने पर उन्हें तत्काल बेहतर मेडिकल सुविधा सुनिश्चित की जाए। कलेक्‍टर ने इस दौरान मधुमेह पीडि़तों को माय टी1डी किट भी प्रदान की।

टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक की सुविधाओं को सराहा

विशेष रूप से कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे टाइप-1 डायबिटीज समर्पित साप्ताहिक फॉलोअप क्लीनिक का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि प्रत्येक शुक्रवार को ओपीडी नंबर 9 में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होने वाला यह क्लीनिक जिले के गंभीर मधुमेह रोगियों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध हो रहा है।कलेक्टर ने कहा कि एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ परामर्श, गहन उपचार और मधुमेह शिक्षा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की आत्मीय शुभकामनाएं देकर स्मृति चिन्ह भी दिए। इस अवसर पर […]

You May Like