
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में 8 सितंबर को विशाल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वैभव चौबे ने शिविर में आने वाले मरीजों से अपील की है कि फिजियोथेरेपी कराने से पहले कुछ नाश्ता कर के आएं। खाली पेट कभी भी फिजियोथेरेपी ना कराएं। 8 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जयारोग्य अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में शिविर का आयोजन होगा।
