चीनी और खाद्य तेलों में तेजी जारी, गेहूं भी मजबूत, चावल नरम, दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी का क्रम जारी रहा। गेहूं का भाव भी चढ़ गया। चावल में नरमी रही जबकि दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 112 रुपये बढ़कर 6,036 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। इसमें लगातार आठवें दिन तेजी रही है। गुड़ का औसत भाव भी 116 रुपये बढ़कर 6,007 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

देश भर में चीनी की औसत खुदरा कीमत एक रुपये बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। दिल्ली में भी चीनी की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 40 रुपये गिरकर 4,054 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं 29 रुपये की मजबूती के साथ 2,866 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे का भाव 26 रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 31 रुपये और उड़द दाल 18 रुपये प्रति सस्ती हुई। ग्राम दाल के दाम 15 रुपये और मसूर दाल पांच रुपये टूट गयी।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.55 प्रतिशत लुढ़ककर 66.73 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में आज पाम ऑयल की औसत कीमत 196 रुपये और मूंगफली तेल की 124 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति 95 रुपये और सरसों तेल 94 रुपये महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 76 रुपये और सोया तेल की 41 रुपये बढ़ी।

 

Next Post

भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंची सीधी विधायक

Wed Aug 26 , 2026
सिंगरौली। भाजपा नेता एवं ननि के वार्ड क्रमांक 41 पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता के अकस्मात निधन पर सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद रीति पाठक आज बुधवार को बैढ़न पहुंची। सीधी विधायक रीति पाठक ने भाजपा नेता अर्जुन दास गुप्ता के दुखद निधन उपरांत आज उनके निज निवास बैढ़न में जाकर […]

You May Like