सीधी से टिकरी फोरलेन स्वीकृत, फ्लाईओवर भी बनेगा

सीधी: लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि मैंने कुछ माह पूर्व दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री से भेंट कर सीधी से टिकरी फोरलेन किये जाने हेतु मांग भी की थी जिसे डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति दे दी हैं।

मिश्रा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से ओल्ड एन एच 75 का छूटा भाग ग्राम मोहनिया तक लिंक रोड की मांग निरंतर की जा रही थी जिसकी स्वीकृति मिलने से ग्राम हर्दिहा, गनौढ़, कपुरी व मोहनिया के लोग सीधे रीवा जा सकेंगे। सांसद की पहल पर सीधी में सम्राट चौक से लेकर संजय गांधी महाविद्यालय तक फ्लाईओवर के निर्माण को भी स्वीकृति मिल गई है

Next Post

आयोग सदस्य ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण

Sat Mar 15 , 2025
मुलताई: बाल अधिकार आयोग के सदस्य अनुराग पांडेय ने विगत दिवस महिला बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र शास्त्री वार्ड, ताप्ती वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों की वजन,ऊंचाई ली गई। केंद्र में एसएएम एवं एमएएम बच्चे एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किए बच्चो […]

You May Like