मुलताई: बाल अधिकार आयोग के सदस्य अनुराग पांडेय ने विगत दिवस महिला बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र शास्त्री वार्ड, ताप्ती वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों की वजन,ऊंचाई ली गई। केंद्र में एसएएम एवं एमएएम बच्चे एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किए बच्चो की कार्यकर्ता से जानकारी ली। समूह द्वारा प्रदाय नाश्ता स्थानीय सामग्री से बना मक्के के पीठ का स्वाद चखा एवं सराहना की।
आंगनवाड़ी मे मेडीसन कार्नर, न्यूट्री कार्नर एवं उदिता कार्नर के संबंध में कार्यकर्ताओ से विस्तृत चर्चा की। केंद्र में उपस्थित बालक बालिकाओ एवं पालको को होली की अग्रिम शुभकामनाए दी। इस दौरान प्रभारी परियोजना अधिकारी कांता गुजरे,पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार,वंदना घोरसे. आंगनवाड़ी सहायिका अरुणा घोड़े, चंद्रकला खातरकर उपस्थित रहे।
