गुनखेड गाँव में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख

आठनेर: गुंनखेड गाव के 3 किसानों के खेत में आग लगने से लाखों रुपये की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है‌ । गुनखेड स्टेडियम के समीप स्थित किसानों के खेत में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण 10 एकड़ से अधिक के खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।

गुनखेड के किसान राजू लकडे, भास्कर कनाठे, सुधा कनाठे,किसानों ने बताया है कि बीते दिवस तकरीबन 3 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से खेत में आग की लपट फैलने लगी जिसकी वजह से गेहूं में आग लग गई और पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई है। आठनेर फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसानों ने प्रशासन से इस संबंध में मुआवजा की मांग की है।

Next Post

विंध्यनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को अरेस्ट किया

Sat Mar 15 , 2025
सिंगरौली: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के समीप एक किशोरी के साथ शादी का झासा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विंध्यनगर पुलिस के अनुसार माँ अपनी पीड़ित नाबालिक को साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने आई उसके लड़की की उम्र […]

You May Like