
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने युवक अरविंद उर्फ छोटू के हत्यारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है.
पुलिस के मुताबिक 4 मार्च को शाम लगभग 7:30 बजे बेस्ट प्राइज के पास, 80 फीट रोड पर कार से कट मारने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप लिया, जिसमें 21 वर्षीय युवक अरविंद मीना उर्फ छोटू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. घटना के समय मृतक अपने दोस्त गोलू जाटव उर्फ अजय के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की कार के चालक से विवाद हुआ. विवाद के दौरान कार सवार युवकों ने एकराय होकर अरविंद पर हमला कर दिया तो अरविंद द्वारा उसके पास रखे चाकू को निकाल कर लेहराने लगा तो आरोपियों ने अरविंद से चाकू छीनकर अरविंद के सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. घटना को लेकर थाना निशातपुरा मर्ग कायम कर जांच शुरू की. थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान विकास जोशी उर्फ विक्की, नरेन्द्र सिंह उर्फ निक्की, .ऋषि दांगी और आशीष राजपूत के रूप में की गई है.
