नीलकंठ मंदिर से लाखों की चोरी

सतना: उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठा में बने प्रसिद्ध नीलकंठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। 20- 21 जून की दरमियानी रात चोरों ने एक के बाद एक तीन ताले चटकाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, मुकुट समेत लाखों के बर्तन और आभूषण चोरी कर लिए। रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी दिनकर मिश्रा निवासी सुरदहा मंदिर के पट खोलने पहुंचे तब उन्हें चोरी हो जाने का पता चला।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी परसमनिया संतोष ध्रवुे मौके पर पहुंचे। घटना स्थल देखने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी उचेहरा सतीश मिश्रा और अन्य आला अफसरों को खबर दी।पुलिस के अनुसार, नीलकंठ आश्रम के मुख्य मंदिर के पुजारी दिनकर मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि शनिवार की शाम शयन आरती के बाद वह मंदिर के पट बंदर करते हुए ताले लगाकर चले गए थे। सुबह आने पर देखा कि चोरों ने मंदिर के तीन दरवाजों के ताले तोड़े हैं। मंदिर के अंदर से राधा कृष्ण के मुकुट, बांसुरी, चांदी के बर्तन, मंदिर में जड़े चांदी के सिक्के, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है।

बंद थे सीसीटीवी कैमरे
पुजारी ने पुलिस को बताया कि कैमरे कई दिनों से बंद थे। बावजूद चोर कैमरे क्षतिग्रस्त करते हुए उखाड़ ले गए और डीवीआर भी गायब है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से भी घटना स्थल की जांच कराई है। आस पास क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग मिल सके।

Next Post

पानी के लिए झगड़े के बाद बालिका की फांसी से मौत

Mon Jun 22 , 2026
सतना: अमदरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक बालिका की फांसी लगाने से मृत्य हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि मोहल्ले की महिला से झगड़े के बाद बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में […]

You May Like