ट्रेंट का मुनाफा पहली तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 518 करोड़ पर

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 518 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की गयी। तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी को 5,755 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यह पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का परिचालन लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 848 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बताया कि कुल आय में उभरती हुई श्रेणियों, जिनमें सौंदर्य प्रसाधन, अंतःवस्त्र और जुते-चप्पल शामिल हैं, का योगदान 21 प्रतिशत से अधिक है। वेस्टसाइड ऑनलाइन तथा टाटा न्यू प्लेटफ़ॉर्म पर कंपनी की पेशकश लगातार ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। उसने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ऑनलाइन राजस्व का योगदान वेस्टसाइड के कुल राजस्व में प्रतिशत से अधिक रहा। कंपनी के खाद्य एवं किराना व्यवसाय स्टार के पोर्टफोलियो में तिमाही के दौरान पांच नये स्टोर जोड़े गये, जिससे स्टोरों की कुल संख्या 12 शहरों में 86 हो गयी है। इन स्टोरों में बिक्री में टाटा समूह के अपने ब्रांडों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष नोएल टाटा ने परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “व्यापक आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं के बावजूद इस तिमाही में हमारे व्यवसाय ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया है। हमारे ब्रांड अभी भी अपने कुल संभावित बाजार का केवल एक छोटा हिस्सा ही कवर करते हैं, जिससे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और ग्राहक वर्गों में वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं।” पश्चिम एशिया संकट के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन मूल रूप से ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप और आकांक्षी उत्पाद उपलब्ध कराने, ग्राहकों की बदलती पसंद को समझने तथा तेजी से प्रतिक्रिया देने की कंपनी की क्षमता पर आधारित है।परिणामों की घोषणा के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 0.14 प्रतिशत चढ़कर 3,109.50 रुपये पर है।

.....

Next Post

वाहनों की खुदरा बिक्री ने बनाया जुलाई का नया रिकॉर्ड

Thu Aug 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) वाहनों की बिक्री में पिछले साल सितंबर में शुरू हुई तेजी पिछले महीने भी जारी रही और खुदरा बिक्री में हर श्रेणी में जुलाई का नया रिकॉर्ड बना। वाहन डीलरों के महासंघ फाडा द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में देश में कुल […]

You May Like