लाल किला “बम विस्फोट” के बाद तीन दिन के लिए बंद किया गया

नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को हुए बम विस्फोट के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अगले तीन दिनों तक लालकिला को जनता के लिए बंद कर दिया है। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 24 घायल हो गए।

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी (एफआईआर) में औपचारिक रूप से “बम विस्फोट” के रूप में दर्ज किया है। विस्फोट से पास की दिल्ली पुलिस की एक चौकी की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है।

इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टुकड़ियाँ तैनात को तैनात किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि लाल किले के पास हुआ विस्फोट एक आतंकवादी हमला था। दिल्ली विस्फोट और हाल ही में फरीदाबाद में पकड़े गए एक आतंकवादी मॉड्यूल के बीच संबंधों के उजागर होने के बाद जाँच में तेजी आयी है। स्थिति की गंभीरता और आतंकवादी संबंधों को देखते हुए, यह मामला आधिकारिक तौर पर देश की संघीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की उम्मीद है।

 

 

Next Post

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में भारी उत्साह, एक बजे दिन तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदान

Tue Nov 11 , 2025
रांची, 11 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (अनुसूचित जनजाति सुरक्षित) के लिए के आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और एक बजे दिन तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सुबह […]

You May Like

मनोरंजन