ग्वालियर: रामदास घाटी क्षेत्र में गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने के बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बहोड़ापुर थाने में विरोध दर्ज कराया और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेताओं ने थाना प्रभारी आलोक परिहार को एक ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।इधर, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 11 दिसंबर को एंशीराम पमनानी (पूर्व पार्षद) और किशनचंद ऐरन की पुण्यतिथि पर महासभा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी घोषित की जाएगी।
