दो दिन से फॉर्म नहीं जमा हो रहे, जीवाजी विश्वविद्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी नाराजगी है। दो दिनों से फॉर्म जमा करने और फॉरवर्ड करने में बड़ी दिक्कत आ रही है। यूनिवर्सिटी का सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है, जिसकी वजह से छात्र अपने फॉर्म नहीं जमा कर पा रहे हैं। छात्रों ने कई बार प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जब कोई समाधान नहीं निकला तो छात्रों ने विवश होकर जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।छात्रों का आरोप है कि तकनीकी खराबी के कारण उनका समय बर्बाद हो रहा है और जरूरी काम अटक गए हैं। वे प्रशासन से तुरंत सर्वर ठीक करने और फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया सुचारू करने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

पिता-पुत्र पर हमला

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत नई बस्ती ललपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने पिता-पुत्र पर डंडे और पंच से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक नई बस्ती निवासी छोटे लाल बीती रात करीब 11:30 बजे अपने बेटे सावन के साथ घर के सामने रोड पर थे, तभी क्षेत्र के […]

You May Like