जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत नई बस्ती ललपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने पिता-पुत्र पर डंडे और पंच से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक नई बस्ती निवासी छोटे लाल बीती रात करीब 11:30 बजे अपने बेटे सावन के साथ घर के सामने रोड पर थे, तभी क्षेत्र के साहिल, अमन, राजेश और डोलू उर्फ राजवीर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। डोलू उर्फ राजवीर ने सावन के सिर पर पंच से जोरदार वार किया, जब पिता छोटे लाल को बचाने आए, तो आरोपी साहिल ने वहां पड़े बांस के डंडे से उन पर हमला कर दिया।
Next Post
निर्वस्त्र कर नाबालिग को पीटा, वीडियो किया वायरल
Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत मुक्ति धाम के पास तीन बदमाशों ने शराब पीने के लिए एक नाबालिग से तीन सौ रूपए की मांग कर दी जब रूपए नहीं मिले तो वे बौखला गए और किशोर को निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का उन्होंने वीडियो भी बनाया […]
