नाली में फंसी कार से शराब का जखीरा पकड़ाया

जबलपुर: पाटन पुलिस ने छितुरहा में दबिश देकर नाली में फंसी एक क्षतिग्रस्त कार से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। टीआई पूजा उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली कि कटंगी की ओर से एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर ग्राम छितुरहा की तरफ लाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गईं। पुलिस टीम जब पहुंची, तो कार सड़क किनारे एक नाली में धंसी मिली।

गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी चालक नहीं था। पुलिस ने जब नाली में धंसी हुई बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार को बाहर निकलवाया और उसकी तलाशी ली, तो कार के अंदर शराब के कार्टून ठसाठस भरे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी से कुल 12 कार्टून से 599 पाव अवैध शराब जब्त की है।

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का

Fri Oct 23 , 2026
मुंबई, 23 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर बाद करीब 800 अंक टूट गया। सेंसेक्स सुबह हरे निशान में खुलने के बाद कुछ ही देर में 517 अंक की बढ़त बनाता हुआ 73,766 अंक […]

You May Like