
पांढुरना। नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी हर्षदा विरखरे ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरे तथा छिंदवाड़ा,पांढुरना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन किया।
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का बुधवार को जारी किए रिजल्ट पांढुरना नगर के संदीपनी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी हर्षदा विरखरे द्वारा कुल 500 में से 493 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरे तथा छिंदवाड़ा-पांढुरना जिले में पहला स्थान प्राप्त किया,छात्रा की इस सफलता पर इसके माता-पिता तथा परिजन के साथ ही इसके गृह ग्राम कामठी कला के लोग भी अपने आप को गौराविंत महसूस कर रहे है।
छात्रा कुमारी हर्षदा वीर खरे ग्राम कामठी कला निवासी कृषक विलास विरखरे तथा श्रीमती सोनू विर खरे की पुत्री है,ज्ञातव्य हो कि कामठी कला यह ग्राम पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूरी पर स्थित है,और यह छात्रा प्रतिदिन दस किलो का सफर तय कर पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल आना-जाना करती रहीं है।
आज दसवी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही छात्रा कुमारी हर्षदा की इस सफलता पर उन्हें बंधाईया देंने ताता लगा रहा,छात्रा द्वारा हमारे नवभारत प्रतिनिधि से चर्चा में उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी बडी बहन जो कि इंदौर में बी टेक कर रहीं है उसे तथा माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों को दिया। छात्रा हर्षदा ने बताया कि वह आगे पढक़र इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए वह और भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगी।
