पवन खेड़ा को पार्टी से निकालें राहुल गांधीः सचदेवा

नयी दिल्ली, 02 सितम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो ‘ईपीआईसी नंबर’ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

श्री सचदेवा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि श्री खेड़ा के दो ईपीआईसी नंबर’ और वोट का मामला सामने आने से दिल्ली की जनता हतप्रभ है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में “वोट चोरी” के नाम पर भ्रम की राजनीति फैला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके सबसे करीबी पार्टी प्रवक्ता खेड़ा के दो ‘ईपीआईसी नंबर’ तथा वोट सामने आए हैं। इससे श्री गांधी के दोहरे मानदंड उजागर हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून तो अपना काम करेगा ही, लेकिन श्री गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देना चाहिए कि वे श्री खेड़ा के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने श्री गांधी से श्री खेड़ा को पार्टी से निकालने की मांग की है।

 

Next Post

रुपये में पांच पैसे की गिरावट

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और आयातकों की डॉलर खरीद के कारण मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। भारतीय मुद्रा पर सुबह से ही दबाव रहा। यह चार पैसे की गिरावट के साथ 88.14 रुपये प्रति […]

You May Like

Play sound