
छिंदवाड़ा। चैरई थाना क्षेत्र के पाल्हरी गांव के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अंकेष पिता मोतीलाल वर्मा उम्र 27 साल पाल्हरी गांव का रहने वाला है। वह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जमावड़ा लग गया था। सूचना पर पहुंची 108 से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद अंकेष को मृत घोषित कर दिया। वही दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
