शिवपुरी बनेगा परमाणु पावर, स्वीकृत हुआ 2800 मेगावाट का ऊर्जा संयंत्र

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में स्थित मडीखेडा डैम के समीप स्थित भीमपुर गांव में अब शिवपुरी को एक नई पहचान देने वाला 2800 मेगावाट का परमाणु परमाणु ऊर्जा संयंत्र को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई है। जिसे न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को भेजा गया है।

बताया गया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता होती है, वे इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ठंडा और स्थिर मौसम, साथ ही पर्याप्त जल स्रोत। ये दोनों ही कारक भीमपुर को इस परियोजना के लिए उपयुक्त बनाते हैं। मड़ीखेड़ा डैम में साल भर भरपूर पानी रहता है, जो परमाणु संयंत्र को संचालित करने के लिए बेहद जरूरी है,वही फोरलेन के समीप है और ग्वालियर और शिवपुरी से रेलमार्ग भी उपलब्ध है। वही ग्वालियर में हवाई जहाज सुविधा है और शिवपुरी में भी जल्द ही हवाई अड्डे का निर्माण हो रहा है।

शिवपुरी में बनने वाले इस संयंत्र के संचालन के लिए आवश्यक जल आपूर्ति मड़ीखेड़ा डैम से की जाएगी। इसके लिए 120 एमसीएम वाटर बैराज और 40 एमसीएम बैलेंसिंग रिजर्व वेल की योजना भी तैयार कर ली गई है। परमाणु ऊर्जा विभाग ने इस दिशा में प्रारंभिक सर्वे और जमीन चिन्हांकन का कार्य पूरा कर लिया है।

Next Post

नवजात की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट न देने पर 1.10 लाख का जुर्माना

Sat Apr 12 , 2025
उपभोक्ता आयोग ने दिया फैसला   जबलपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने नवजात बच्ची के जन्म के समय किया गया बेबी शील्ड (ब्लड टेस्ट) रिपोर्ट नहीं देने पर लाइफ सेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर एक लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आयोग के अध्यक्ष नवीन सक्सेना व सदस्य […]

You May Like