जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत नई बस्ती में बदमाश ने पार्षद से रंगदारी मांग ली, न देने पर पार्षद के साथ मारपीट कर दी और धमकाया। इसके बाद कार में तोडफ़ोड़ कर भाग गया।पुलिस के मुताबिक निशांत झारिया 51 वर्ष निवासी नई बस्ती प्रभात स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड नम्बर 63 शहीद भगत सिंह वार्ड का पार्षद है। बीती रात लगभग 12 बजे वह अपने घर में टीव्ही देख रहा था.
तभी विशाल ठाकुर अपने साथी अंशुल ठाकुर के साथ उसके घर के सामने आया और विशाल उसका नाम लेकर गाली गलौज करते हुये जातिगत रूप से अपमानित करने लगा वह घर के बाहर ठाकुर उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, वह बचकर अपने अपने घर के अंदर भागा तो उसके घर के बाहर खड़ी उसकी मारूती अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 6647 में हाथ में पहने मोटे कड़े से कार के सभी कांच फोड़ कर लगभग 50 हजार रूपये का नुकसान किया है।
