प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ : श्रेया जैन ने बताया दुल्हन बनने का अनुभव,

मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री श्रेया जैन ने सन नियो के शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में दुल्हन बनने का अनुभव प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
सन नियो के शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में इन दिनों गर्व और वैष्णवी की शादी का ट्रैक चल रहा है। कहानी में जहां कई मोड़ और भावनात्मक पल हैं, वहीं वैष्णवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री श्रेया जैन ने इस खास सीक्वेंस की शूटिंग और अपने ब्राइडल लुक का अनुभव साझा किया। श्रेया जैन ने दुल्हन के रूप में तैयार होने को लेकर कहा, “लड़कियों को सजना-संवरना आम तौर पर बहुत पसंद होता है और जब बात ब्राइडल आउटफिट की हो तो उत्साह और भी बढ़ जाता है। एक कलाकार होने के नाते हमें कई तरह के कपड़े पहनने का मौका मिलता है।

अभी हमारे शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में शादी का सीक्वेंस शूट हो रहा है। शो में जो ब्राइडल आउटफिट मैं पहन रही हूं वह बहुत खूबसूरत है और मुझे इसे स्क्रीन पर कैरी करना सच में बहुत अच्छा लगता है।” श्रेया जैन ने भारी कपड़ों की चुनौतियों के बारे में कहा,“कई बार ये कपड़े काफी भारी होते हैं और थोड़ी असहजता भी महसूस होती है, खासकर क्योंकि हमारी शूटिंग के घंटे लंबे होते हैं। टीवी शोज़ में शादी के सीक्वेंस कई दिनों तक चलते हैं। इस ट्रैक में मेरा किरदार वैष्णवी लगभग हर सीन में मौजूद है, इसलिए मुझे लंबे समय तक भारी कपड़े और ज्वेलरी पहनकर रहना पड़ता है। इससे थकान भी होती है। लेकिन जैसे ही मैं खुद को आईने में दुल्हन के रूप में देखती हूं, सारी थकान भूल जाती हूं और लगता है कि यह सब बिल्कुल सही है।” शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ शो हर दिन रात नौ बजे, सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।

Next Post

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर

Wed Mar 11 , 2026
मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली दुनिया से होती है, जो दर्शकों को […]

You May Like